...

अभिषेक हत्याकांड को लेकर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, परसुडीह थाना का घेराव

जमशेदपुर हत्या मामला

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में राशन डीलर अभिषेक हेंब्रम की हत्या के बाद तीन दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को परसुडीह थाना का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का दबाव डाला।

घटना से आहत परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हत्या के तीन दिन बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम को मांगपत्र सौंपते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Screenshot 2024 11 18 155940

मौके पर पहुंचे डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।

परसुडीह के छोलागोड़ा क्षेत्र में पिछले दिनों अभिषेक हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बीत जाने के बावजूद मामले में पुलिस की ओर से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान ने भी पुलिस प्रशासन से इस मामले में तेजी दिखाने की मांग की है।

Screenshot 2024 11 18 160007
resizone elanza

डीएसपी तौकीर आलम ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

हत्या के इस मामले ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि पुलिस अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *