अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना, जमशेदपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब
जमशेदपुर: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की भव्यता सोमवार की शाम लौहनगरी जमशेदपुर में चरम पर रही। शहर के सुवर्णरेखा और खरकई नदी घाटों के साथ-साथ पोटका के हल्दीपोखर तालाबों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों व्रती महिलाएं और परिवारजन पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर पूजा सामग्री — सूप, फल,…
