Durga Puja
tulsyan

बिहार चुनावी जंग से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक: पटना में CWC बैठक

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद CWC की बैठक राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद CWC की बैठक

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद CWC की बैठक

बिहार : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद कांग्रेस अब बिहार में दूसरा बड़ा दांव खेलने जा रही है। 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की विस्तारित बैठक होगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में मौजूदा राजनीतिक हालात, वोट चोरी और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

2023 तेलंगाना चुनाव जैसा प्रयोग
कांग्रेस ने 2023 के तेलंगाना चुनाव से पहले हैदराबाद में भी CWC की बैठक की थी, जिससे पार्टी को राज्य में सत्ता में वापसी में मदद मिली थी। अब बिहार में भी पार्टी उसी तर्ज पर माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

तेजस्वी यादव की ‘अधिकार यात्रा’ के बीच कांग्रेस की सक्रियता
बिहार में सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राज्यभर में ‘अधिकार यात्रा’ कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भी इससे पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की थी। अब कांग्रेस चाहती है कि इस माहौल को अपने पक्ष में बनाए रखे। CWC की यह बैठक इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

shrawani mela

संभावित उम्मीदवारों पर मंथन
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन शुरू कर दिया है। 18 सितंबर को पटना में कांग्रेस की स्टेट इलेक्शन कमिटी की पहली बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 39 सदस्य, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, कांग्रेस के बिहार सचिव, कार्यसमिति के सदस्य और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी पटना पहुंच चुके हैं।

happy Teacher Day

कांग्रेस की रणनीति: खोई जमीन वापस पाने का प्रयास
बिहार में लंबे समय से कांग्रेस की राजनीतिक जमीन कमजोर रही है। पार्टी की कोशिश है कि आगामी चुनावों में वह गठबंधन के भीतर अपनी स्थिति मजबूत करे। कांग्रेस की यह बैठक न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *