Durga Puja
tulsyan

मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में वारदात कैद

Mobile Theft

रांची: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे चौक में देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुलजार मोबाइल नामक दुकान से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिए गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

छप्पर तोड़कर दुकान में घुसे चोर
दुकान संचालक गुलजार ने बताया कि उनकी दुकान रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्राम्बे चौक के पास स्थित है। रोज की तरह शुक्रवार को उन्होंने दुकान बंद की और घर चले गए। लेकिन जब वे दुकान पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का छप्पर टूटा हुआ था और अंदर के कई मोबाइल फोन और एसेसरीज गायब थे। साथ ही ड्रॉअर में रखे लगभग 5 हजार रुपये नगद भी चोरी कर लिए गए। उन्होंने बताया कि दुकान में नए और पुराने मोबाइल फोन समेत विभिन्न एक्सेसरीज रखे हुए थे। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी मांडर थाना पुलिस को दी और चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। फुटेज में तीन संदिग्धों के होने की संभावना जताई जा रही है।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और तकनीकी टीम को सक्रिय किया गया है। पुलिस आसपास के इलाके में भी पूछताछ कर रही है ताकि चोरों की गतिविधियों का सुराग मिल सके।

shrawani mela

व्यापारियों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना
इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ गई है। कई दुकानदारों ने कहा कि रात में गश्ती व्यवस्था कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। इलाके के एक वरिष्ठ व्यापारी ने कहा, “अगर चोर इस तरह बेखौफ वारदात करेंगे तो छोटे व्यापारियों का कारोबार बर्बाद हो जाएगा। पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।”

happy Teacher Day

पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द इस मामले में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सके। रांची के मांडर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

resizone-elanza
rlifecare

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजधानी के ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में व्यापार करना सुरक्षित है? पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के हौसले के बीच इस लड़ाई का नतीजा आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है और फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *