मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी को दी श्रद्धांजलि, परिवार को दी सांत्वना
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की। दोनों नेता आज रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी जैसी माताएं समाज और परिवार की नैतिक शक्ति होती हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार और समाज के कल्याण के रूप में बना रहेगा।”

विधायक कल्पना सोरेन ने भी जताई संवेदना
विधायक कल्पना सोरेन ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जलेश्वरी देवी का जीवन संस्कार, समर्पण और सादगी का प्रतीक था। उन्होंने परिवारजनों को धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि ऐसी महान माताओं का आशीर्वाद समाज के लिए मार्गदर्शक होता है।
जेएमएम नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किएऔर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा और संवेदना से भरा रहा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन की यह उपस्थिति न केवल पार्टी सहयोगी विनोद कुमार पांडेय के प्रति आत्मीयता का प्रतीक रही, बल्कि यह संदेश भी दिया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में एकजुटता और मानवीय संवेदना की परंपराआज भी कायम है।






