रामगढ़ में 5 जनवरी को 8वां श्री महाकाल महोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

Shri Mahakal Mahotsav

रामगढ़: नववर्ष के पावन अवसर पर रामगढ़ में आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर के सुभाष चौक स्थित माँ विघ्नहरनेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को 8वां श्री महाकाल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन रामगढ़ जिला एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना के उद्देश्य से किया जा रहा है।

आयोजन की शुरुआत प्रातः सुबह 8:00 बजे भगवान महाकाल के भव्य श्रृंगार के साथ होगी। इसके पश्चात 8:30 बजे रुद्राभिषेक, 9:00 बजे महाआरती और 9:30 बजे महाहवन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे महाभंडारा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। संध्या काल में शाम 6:00 बजे संध्या आरती के साथ दिनभर चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का समापन किया जाएगा।

आयोजक धनंजय कुमार पुटूस, सांसद प्रतिनिधि (मीडिया), रामगढ़ विधानसभा सह केंद्रीय अध्यक्ष RBSS, ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन विगत 8 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। हर वर्ष इस आयोजन में रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त एवं सनातन प्रेमी शामिल होते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि आती है। इसी भावना के साथ यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने रामगढ़वासियों से अपील की है कि वे सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

शहर में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्री महाकाल महोत्सव एक बार फिर रामगढ़ को भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *