BRICS समिट में कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड से नवाजी गईं

BRICS Summit

मुनादी लाइव: झारखंड की राजनीति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE Annual Women Summit & Felicitation 2026’ में प्रतिष्ठित “Women Empowerment Trailblazer Award” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत बनाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस समिट में कल्पना सोरेन की उपलब्धियों को खास तौर पर सराहा गया।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.35.49 1

“यह सम्मान हर महिला के संघर्ष का प्रतीक”
सम्मान मिलने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि झारखंड की हर महिला और देश-दुनिया की उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो अपने संघर्ष और मेहनत से समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

Vedanta iron steel
dipika pandey sing
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh
रमेश सिंह
Dulari Son

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, विज्ञान, खेल, नवाचार और शासन जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और विकास की गति को आगे बढ़ा रही हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

“महिलाएं अब बदलाव की नायिका”
कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में महिलाओं को अब सिर्फ योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि उन्हें उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में पहचान दी जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के जरिए महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ा है।

हाशिए की महिलाओं की आवाज जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज को मुख्यधारा तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उनके लिए अवसरों का विस्तार ही असली सशक्तिकरण है।

WhatsApp Image 2026 03 23 at 15.35.49

वैश्विक मंच से झारखंड की बेटियों का जिक्र
कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया लंदन यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं का संघर्ष और जुनून प्रेरणादायक है। इससे उन्हें भविष्य के प्रति विश्वास और उम्मीद मिलती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, एनआईसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और BRICS CCI के पदाधिकारी शामिल रहे।

झारखंड के लिए गर्व का पल
कल्पना सोरेन को मिला यह सम्मान झारखंड के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। इससे न सिर्फ राज्य की पहचान वैश्विक मंच पर मजबूत हुई है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी नई पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *