गढ़वा में सेवा, नेतृत्व और युवा शक्ति का संगम, चार लायंस-लियो क्लबों का स्थापना समारोह संपन्न
गढ़वा: सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और मैत्री की भावना से सराबोर एक भव्य समारोह का आयोजन उत्सव गार्डन, नवादा मोड़, गढ़वा में किया गया। समारोह में एक साथ चार महत्वपूर्ण लायंस एवं लियो क्लबों के स्थापना और चार्टर इंस्टॉलेशन कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ समाजसेवा को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। इस दौरान लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के 15वें इंस्टॉलेशन समारोह, लायंस क्लब ऑफ रेहला के चार्टर इंस्टॉलेशन, लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के तीसरे इंस्टॉलेशन समारोह तथा लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम के चार्टर इंस्टॉलेशन का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर रहे मुख्य अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लायन मिथिलेश कुमार ठाकुर मौजूद रहे। वहीं इंडक्शन ऑफिसर PDG MJF लायन सुषमा त्रिवेदी तथा इंस्टॉलेशन ऑफिसर PDG PMCC लायन राजीव लोचन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत उनके दायित्व सौंपे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में 1st Vice District Governor MJF लायन कंचन कुमार साहू, PDG लायन डॉ. आर. एन. एस. दिवाकर, Region Chairperson MJF लायन रवींद्र जायसवाल, Zone Chairperson MJF लायन डॉ. असजद अंसारी, लायन अनुपमा लोचन तथा Installation Chairperson MJF लायन राकेश पाल सहित कई वरिष्ठ लायंस लीडर्स एवं सदस्य उपस्थित रहे।





चार नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
समारोह के दौरान चारों क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। लायन उमेश अग्रवाल, लायन संजय कुमार सिंह रेहला, लियो राहुल साहू और लियो प्रत्युष शांडिल्य को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। नवनियुक्त अध्यक्षों ने सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।





रेहला में नए लायंस क्लब के गठन में इनकी रही भूमिका
रेहला में नए लायंस क्लब के गठन में MJF लायन कंचन साहू, MJF लायन राकेश पाल, लायन संजय सिंह, लायन कृपा शंकर सिंह, लायन नीरज सिंह और लायन ज्वाला गुप्ता की विशेष भूमिका रही। नए क्लब के गठन से क्षेत्र में सेवा गतिविधियों को और विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई।
दो नए क्लबों का गठन समारोह का प्रमुख आकर्षण
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम द्वारा दो नए क्लबों को स्पॉन्सर करना रहा। इनमें लायंस क्लब ऑफ रेहला और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, नए क्लबों के गठन से क्षेत्र में लायंस आंदोलन का विस्तार होगा और ज्यादा लोगों को सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। खास तौर पर लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक सेवा से जुड़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का मंच मिलेगा।

लायन कंचन कुमार साहू का जन्मदिन भी मनाया गया
समारोह के दौरान 1st Vice District Governor MJF लायन कंचन कुमार साहू का जन्मदिन भी उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। लायंस परिवार के सदस्यों और अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह ने पूरे आयोजन में मित्रता, एकता और फेलोशिप की भावना को और मजबूत किया।
‘We Serve’ के संकल्प के साथ नए अध्याय की शुरुआत
चारों क्लबों के स्थापना एवं चार्टर इंस्टॉलेशन के साथ गढ़वा में लायंस परिवार ने सेवा का नया अध्याय शुरू किया। नए पदाधिकारियों और युवा शक्ति के साथ आने वाले कार्यकाल में सामाजिक सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। समारोह के समापन पर उपस्थित लायन एवं लियो सदस्यों ने समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने तथा “We Serve” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।





