पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत

रांची गोलीकांड

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। कांके चौक के पास हुई इस घटना में उन्हें गोली मार दी गई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल टाइगर कांके चौक के पास थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस कर रही जांच

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *