mela

झारखंड में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची के खेल परिसरों का किया निरीक्षण

munadi 1

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विश्वस्तरीय खेल संसाधन विकसित करने को प्रतिबद्ध

रांची, 10 अप्रैल 2025 : झारखंड सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों के समग्र विकास को लेकर गंभीर है। इसी क्रम में राज्य के खेलकूद, युवा कार्य, कला-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को रांची स्थित विभिन्न खेल परिसरों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मंत्री ने मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आगामी SAIF एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन से पहले सभी मूलभूत संरचनाएं सुदृढ़ कर ली जाएं और फुटबॉल ग्राउंड का हैंडओवर जल्द रांची जिला प्रशासन से लेकर कार्य शुरू किया जाए।

shrawani mela

मंत्री ने इस दौरान मोरहाबादी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम और हाई परफॉर्मेंस सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतें जानी और अधिकारियों को हेमन्त सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

happy Teacher Day

इसके अतिरिक्त, खेलगांव परिसर में स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, और बैडमिंटन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया। मंत्री ने Jharkhand State Sports Promotion Society (JSSPS) के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की और सभी संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

resizone elanza

Telegram channel

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा
“मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी की अबुआ सरकार खेलों को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि खेलगांव को इस रूप में विकसित किया जाए कि वह भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पूरी तरह सक्षम हो।”

उल्लेखनीय है, कि अबुआ सरकार राज्य के युवाओं को सशक्त करने के लिए खेल के क्षेत्र में व्यापक बदलाव और संसाधनों का विस्तार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *