Durga Puja
tulsyan

कांग्रेस का ‘हर घर खटाखट’ कार्यक्रम झारखंड में लॉन्च: सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर

कार्यक्रम

कांग्रेस का हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च

रांची : झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में आज हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमीटि के महासचिव सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर साहब जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुश्री इशिता सेढ़ा जी,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिजीत राज जी, राँची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा जी, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी जी उपस्थिति हुए।

हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च के पश्चात प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब ने अपने संबोधन में कहा की आप सभी लोग झारखण्ड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखण्ड के प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड में घर घर जा कर लोगो को बताए की हमारी सरकार ने 5 वर्षों में कितनी जनकल्याणकारी योजनाएं लाई और इसका लाभ झारखण्ड की जनता को मिला। वही प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने भी युवा कांग्रेस के द्वारा लॉन्च की गई इस कार्यक्रम की सराहना किया और आगमी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

सरकार
shrawani mela

वही प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज जी ने कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति जो इस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रही और जो लोग इससे वंचित है उनको इसका लाभ मिल सके इसके लिए झारखण्ड युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता झारखंड के सभी लोगो के घर जाकर इसकी जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आदि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *