जमशेदपुर में कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, तीन घायल

Kairav Gandhi Case

Jamshedpur : जमशेदपुर में उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के चर्चित अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई।

पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश, फिर शुरू हुई फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामदगी के लिए तीनों अपराधियों को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान बदमाशों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें तीनों अपराधियों के निचले हिस्से में गोली लगी। बताया गया कि थाना प्रभारी आलोक दुबे पर भी फायरिंग हुई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

Adiwasi Mahotsav

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और घायल अपराधियों को अस्पताल भेजा गया।

happy Teacher Day

घायल अपराधियों की पहचान
मुठभेड़ में घायल हुए अपराधियों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये तीनों कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं और अपहरण के बाद से फरार चल रहे थे। इनके पास से कार्बाइन समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

resizone elanza

Telegram channel

पहले ही सकुशल मुक्त कराए गए थे कैरव गांधी
गौरतलब है कि कैरव गांधी का अपहरण कुछ दिन पहले जमशेदपुर में किया गया था। करीब 13 दिनों बाद पुलिस ने उन्हें सकुशल मुक्त कराया था। इसके बाद अपहरण गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

मुठभेड़ के बाद सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *