Durga Puja
tulsyan

रांची में देर रात फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली; हालत गंभीर

Shooting in Ranchi

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार देर रात आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। गोलीबारी में टोनी लोहरा नामक युवक घायल हो गया। गोली पेट में लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर डीएसपी ने घटना की पुष्टि की है।

पार्टी के दौरान हुआ विवाद, फिर चली गोली
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार देर रात मंडा बगीचा में कई युवक पार्टी करने के लिए जुटे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान शराब का सेवन भी किया जा रहा था। रात करीब दो बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कुछ युवक वहां से भागने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि भागने वाले कई युवक नशे में थे। फायरिंग के बाद एक युवक मौके पर खून से लथपथ हालत में मिला। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाकर वाहन से अस्पताल पहुंचाया। बाद में घायल युवक की पहचान टोनी लोहरा के रूप में हुई।

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, गोली किसने चलाई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

shrawani mela

सुबह पुलिस को मिली घटना की जानकारी
घटना की जानकारी बरियातू पुलिस को सोमवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सदर डीएसपी संजीव बेसरा और बरियातू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और विवाद किन लोगों के बीच हुआ था। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना के पीछे की पूरी कहानी का पता लगाया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

happy Teacher Day

फिलहाल घायल टोनी लोहरा का रिम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस फायरिंग की वजह, आरोपी और घटना में इस्तेमाल हथियार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के बाद मंडा बगीचा इलाके में भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *