...

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के बच्चो ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा आभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

Untitled design 21

वर्षों के संघर्षों के बाद मिली आजादी रहेगी याद : परमजीत कौर

रांची: आज़ादी के अमृत महोत्सव से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभक्ति की भावना के साथ सभी में जोश और जुनून पैदा कर देता है। इस अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं एवम शिक्षको ने तिरंगा यात्रा निकाली। देश भक्ति नारों और गीत से गूंजित यह यात्रा विद्यालय परिसर से लेकर आरा गेट नामकुम तक गई जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। रैली में भाग लेने वाले छात्र – छात्राओं एवम शिक्षको सहित स्कूल के कर्मचारियों और आधिकारीयों ने गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति का संदेश फैलाया।

Screenshot 2024 08 15 093025 2


सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवम झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा स्वयं इस यात्रा में शामिल हुए। बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान देश-भक्ति की भावना को उच्चतम शिखर पर ले जाने वाला है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक को बढ़ावा देना है। अपने राष्ट्र के झंडे के प्रति प्रतिबद्धता तब प्रदर्शित होगी जब हर व्यक्ति अपने घर पर झंडा फहराएगा।

Screenshot 2024 08 15 093202 3

वहीं स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के द्वारा बच्चे वर्षों के संघर्षों के बाद मिली आजादी के महत्व को समझेंगे और उनमें देशभक्ति की भावना जागृत होगी। हर घर तिरंगा रैली द्वारा इस युग के बच्चो और समाज को आजादी के महत्व की भावना से जोड़ने का प्रयास है। जिससे बच्चो और समाज में राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित होगी और नए भारत के निर्माण में ऐसी गतिविधि मील का पत्थर साबित होगा।

Screenshot 2024 08 15 093238 2

यात्रा में मुख्य रूप से स्कूल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्राचार्या परमजीत कौर, उप प्राचार्या नीता पांडे, कंचन सुखीजा सहित शिक्षक शिक्षिका आदि गण शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *