Durga Puja
tulsyan

गांधीनगर अस्पताल, रांची में 22 अगस्त को नि:शुल्क हृदय रोग शिविर, मैक्स अस्पताल के डॉ. राजीव राठी देंगे सेवा

Gandhinagar Hospital Heart Disease Camp Gandhinagar Hospital Heart Disease Camp

रांची : सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, कांके रोड में शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सा शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें चिकित्सीय सलाह देंगे।

WhatsApp Image 2025 08 19 at 16.49.15

सीसीएल प्रबंधन ने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और इलाज से संबंधित कागजात अपने साथ लाएं, जिससे सही परामर्श दिया जा सके।

shrawani mela

ज्ञात हो कि सीसीएल समय-समय पर विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए देश के नामी विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है। इन शिविरों का उद्देश्य है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उनके नजदीक ही मिल सके।

happy Teacher Day

इस शिविर से बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *