Durga Puja
tulsyan

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता : कुख्यात अपराधी बादशाह खान और विष्णु सिंह उर्फ अंडा हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर अपराध

जमशेदपुर: बागबेड़ा पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने शहर के दो कुख्यात अपराधियों – बादशाह खान उर्फ राजा और विष्णु सिंह उर्फ अंडा – को धर दबोचा। दोनों पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा स्थित रेलवे मैदान में दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराध की लंबी फेहरिस्त
जांच में खुलासा हुआ है कि बादशाह खान पर विभिन्न थानों में 11 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। यह जमशेदपुर के अपराध जगत का जाना-पहचाना नाम है और पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है। वहीं, गिरफ्तार दूसरा आरोपी विष्णु सिंह उर्फ अंडा, बिहार का रहने वाला है। वह बागबेड़ा इलाके में आर्म्स सप्लाई करने का काम करता था और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

shrawani mela

पुलिस की आगे की कार्रवाई
सिटी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इनके अपराधी नेटवर्क, हथियार आपूर्ति श्रृंखला और संभावित गैंग वार की योजना का खुलासा किया जा सके। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

happy Teacher Day

सुरक्षा और निगरानी कड़ी
पुलिस ने इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *