Durga Puja
tulsyan

भारी बारिश की चेतावनी: झारखंड में 29 अगस्त से नया दौर, कई जिलों में अलर्ट

Jharkhand Heavy Rain Alert Jharkhand Heavy Rain Alert

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी जारी

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस तो कभी अचानक होने वाली बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आसमान के रंग बदलने और बादलों की लगातार आवाजाही से राज्यवासियों की निगाहें मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर टिकी हैं। मौसम विभाग ने 29 अगस्त से झारखंड में बारिश का नया दौर शुरू होने की चेतावनी दी है।

29 अगस्त से शुरू होगा नया बारिश का सिलसिला
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य में थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन 29 अगस्त से बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा। इस दौरान 29 और 30 अगस्त को कोल्हान और संथाल परगना क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, 29 से 31 अगस्त तक पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। आज मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन दक्षिणी और मध्य जिलों में शाम 7 बजे के बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोल्हान और संथाल परगना में अलर्ट
28 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना।

shrawani mela

29 अगस्त: दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में भारी बारिश का अलर्ट।

happy Teacher Day

30 अगस्त: रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा और बोकारो समेत आसपास के जिलों में भारी वर्षा की संभावना।

resizone-elanza
rlifecare

किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास न रुकने की अपील की गई है। साथ ही, बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *