Durga Puja

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड में

इरफान अंसारी धमकी इरफान अंसारी धमकी

देर रात मंत्री को धमकी कॉल, राज्य में मचा हड़कंप

Tulsyan

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को शनिवार देर रात एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली। कॉलर ने कहा – “तुम बस इंतजार करो, जल्द उड़ा देंगे!”

बोकारो में थे मंत्री
धमकी मिलने के वक्त डॉ. अंसारी बोकारो में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
यह पहली बार नहीं है जब मंत्री को धमकी मिली हो। इससे पहले एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर धमकी दी थी। पुलिस अब दोनों मामलों के बीच संबंध तलाश रही है।

shrawani mela

पुलिस और साइबर सेल एक्टिव
धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। साइबर सेल कॉलर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

happy Teacher Day

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
इस घटना ने राज्य में मंत्रियों और वीआईपी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंत्री ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *