Durga Puja
tulsyan

सखी मंडल की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर : जिप उपाध्यक्ष

Women of Sakhi Mandal on the path of self-reliance: Women of Sakhi Mandal on the path of self-reliance:

पाकुड़ : ग्रामीण विकास विभाग, पलाश जेएसएलपीएस द्वारा संचालित संकुल संघ का निर्धारित कार्यक्रम शनिवार को हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के खुजूरडांगा पंचायत भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह वार्षिक आमसभा सखी मंडल और संकुल संघ से जुड़ी महिलाओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का मंच बनी।

खुजूरडांगा पंचायत भवन में वार्षिक आमसभा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक भगत, बीडीओ टुडू दिलीप, बीपीओ टिंवकल चौधरी, डीएलएम पाकुड़ बीरेंद्र कुमार, डीएम एसएमआईबी आशीष रंजन, बीपीएम शंकर तिवारी और पंचायत की मुखिया उपस्थित रहे। सभी ने सखी मंडल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण महिलाओं द्वारा आजीविका बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

WhatsApp Image 2025 09 14 at 12.05.15

सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की सराहना
जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर सखी मंडल की दीदियों का उत्साहवर्धन किया और उनके कार्यों की खुलकर प्रशंसा की।

shrawani mela

सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया उत्साहवर्धन
बीडीओ टुडू दिलीप ने अपने संबोधन में कहा कि सखी मंडल की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सराहनीय कदम उठा रही हैं। उन्होंने उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

happy Teacher Day

आय-व्यय का ब्यौरा पेश, आत्मनिर्भरता के नए कदम
संकुल संघ की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इससे महिलाओं के संगठनात्मक और वित्तीय प्रबंधन की झलक सामने आई।

resizone-elanza
rlifecare

इस मौके पर बीपीओ राजेश कुमार, जीआरसी संजय पाल, सीसी सुहागिनी मुर्मू, आईपारपी कमलिनी हेंब्रम, क्लस्टर के केडर समेत ग्राम संगठन की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *