9 जनवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर संभव

Jharkhand Cabinet

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक

Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आगामी 9 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है।

प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से बैठक
जारी सूचना के अनुसार कैबिनेट की बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से शुरू होगी। बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के मुताबिक इस कैबिनेट बैठक में ऊर्जा, पथ निर्माण, कृषि सहित अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी फैसलों पर भी विचार किया जा सकता है।

whatsapp channel

Jever News Paper

बैठक पर टिकी निगाहें
नए साल की शुरुआत में होने वाली इस कैबिनेट बैठक को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक के जरिए कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है, जिनका सीधा असर राज्य के विकास और प्रशासनिक कामकाज पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *