Durga Puja
tulsyan

चैत्र नवरात्र के 10 वर्ष पूरे: श्री राम सेना भव्यता की ओर ले जाएगी आयोजन, नई कमेटी का होगा गठन

Ram Navami Puja Ranchi

रांची: शहर के हाईटेंशन पूजा परिसर में चैत्र नवरात्र और रामनवमी आयोजन को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता दीपेश पाठक बाबा ने की। बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया और यह तय किया गया कि आगामी बैठक में नई कमेटी का गठन किया जाएगा।

बैठक में आयोजकों ने स्पष्ट किया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के साथ रामनवमी पूजा परंपरागत तरीके से संपन्न होगी, लेकिन इस बार आयोजन की भव्यता और विस्तार पहले से अधिक होगा, क्योंकि पूजा के लगातार 10 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

10वें वर्ष में विशेष साज-सज्जा, मेला-झूला और मनोरंजन की तैयारी
बैठक के दौरान विकास जायसवाल ने बताया कि आयोजन समिति इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए पूजा के साथ-साथ मेले, झूला और खाद्य पदार्थों की विशेष व्यवस्था कर रही है ताकि भक्तों और नगरवासियों को धार्मिक वातावरण के साथ मनोरंजन की सुविधा भी मिले।

shrawani mela

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से पूजा आयोजन सुचारू रूप से सफल रहा है और अब यह आयोजन दसवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में समिति का लक्ष्य है कि रामनवमी की भव्य शोभायात्रा तथा माता विसर्जन शोभायात्रा को अधिक आकर्षक और व्यवस्थित रूप दिया जाए।

WhatsApp Image 2026 01 18 at 20.24.19
happy Teacher Day

19 मार्च 2026 से होगी शुरुआत, कलश स्थापना के साथ नववर्ष
समिति के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा। इसी दिन कलश स्थापना कर पूजा की विधिवत शुरुआत के साथ नववर्ष का शुभ आरंभ भी होगा।

resizone-elanza
rlifecare

आयोजन समिति ने बताया कि 10वें वर्ष के अवसर पर पूरे 10 दिवसीय नवरात्र में पंडाल, सजावट और माता की प्रतिमा को विशेष रूप से भव्य बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु माता के दिव्य स्वरूप का भव्य अवलोकन कर सकें।

समिति ने नगरवासियों से मांगा सहयोग
बैठक में समिति ने सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले वर्षों में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है, उसी तरह इस वर्ष भी सभी लोग सहयोग करें ताकि 10वें वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बैठक में कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विकास जायसवाल, दीपेश पाठक, प्रभात कुमार, रवि राय, विष्णु वर्मा, मनोज कुमार, इंदर यादव, राजू शर्मा, यशराज, अश्मित राज, रोहित कुमार, नीरज कुमार, आकाश कुमार साहू, शिवम मोदी, विशाल शर्मा, हर्षित सिंह कुमार, कार्तिक, सुदेश कुमार सहित अन्य नगरवासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *