Durga Puja
tulsyan

नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा, 28 जनवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

Urban Body Election

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की औपचारिक घोषणा करते हुए चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2026 को मतगणना के साथ संपन्न होगी। इसके साथ ही संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अभ्यर्थी अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगी।

5 फरवरी 2026 को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 फरवरी को अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।

shrawani mela

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान की तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। यदि किसी निकाय में मतदान आवश्यक हुआ तो मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

happy Teacher Day

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

resizone-elanza
rlifecare

चार वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव की घोषणा को शहरी लोकतंत्र की बहाली के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है और सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *