रेडियम रोड पर नए MI स्टोर का उद्घाटन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी अब और करीब

MI Store Ranchi

रांची: राजधानी रांची के रेडियम रोड स्थित आनंद सेल्स, होटल अलोका परिसर में नए MI (Xiaomi) स्टोर का उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। स्टोर का उद्घाटन रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के एमडी डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. सोनी सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रिम्स के अधीक्षक डॉ. हरेंद्र बिरुवा, रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉ. शैलेश कुमार, MI कंपनी के प्रतिनिधि कुणाल अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया और MI के नवीनतम स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट गैजेट्स और अन्य टेक्नोलॉजी उत्पादों की जानकारी ली। अतिथियों ने कहा कि रांची जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में MI स्टोर का खुलना उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विश्वसनीय और आधुनिक तकनीकी उत्पाद उपलब्ध होंगे।

MI कंपनी के प्रतिनिधि कुणाल अग्रवाल ने बताया कि यह स्टोर ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस, ओरिजिनल प्रोडक्ट्स और नवीनतम टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करेगा। वहीं उद्घाटन समारोह में मौजूद चिकित्सकों और अतिथियों ने युवाओं और टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए इस स्टोर को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

स्टोर के संचालक ख़ुशी पोद्दार ने जानकारी देते हुए कहा कि रेडियम रोड के इस प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में MI स्टोर की स्थापना का उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा प्रदान करना है। उन्होंने शहरवासियों से नए स्टोर पर आकर MI के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स का अनुभव लेने की अपील की।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 17.29.31
munadi live whattsapp banne.jpg

नए MI स्टोर के खुलने से रांची के टेक्नोलॉजी बाजार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *