रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

Rahul Dubey Gang Ramgarh

एमजीसीपीएल, डेयरी प्लांट और सीमेंट फैक्ट्री में फायरिंग मामलों में शामिल था आरोपी

रामगढ़: Ramgarh जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं में शामिल राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी पिस्टल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य कर रही कंपनी एमजीसीपीएल, ओसम डेयरी प्लांट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग कराने वाला राहुल दुबे गिरोह का सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली उचरींगा क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

उचरींगा आंगनबाड़ी के पास से गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उचरींगा आंगनबाड़ी केंद्र के पास से आरोपी दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले अमन साव गिरोह के लिए काम करता था और वर्तमान में राहुल दुबे गिरोह के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

कई फायरिंग घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली
पुलिस के अनुसार आरोपी ने:

  • 29 मार्च 2026 को एमजीसीपीएल कंपनी के रेलवे ओवरब्रिज में फायरिंग और बमबाजी
  • 4 अप्रैल 2026 को ओसम डेयरी प्लांट में फायरिंग
  • 12 अप्रैल 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
munadi live whattsapp banne.jpg

हथियार और मोबाइल बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक करमाली उर्फ नेपाली पतरातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव का निवासी बताया गया है।

resizone elanza

Telegram channel

कई गंभीर मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पतरातू, रामगढ़ और बड़कागांव थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को पतरातू थाना कांड संख्या 91/2026 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापामारी दल में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *