बोकारो में कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, 250 पुलिसकर्मी खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Police Sports

हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा अवसर

बोकारो और धनबाद के करीब 250 पुलिसकर्मी खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

बोकारो: बोकारो पुलिस केंद्र में बुधवार को तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में बोकारो और धनबाद जिला पुलिस बल के करीब 250 पुलिसकर्मी खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में उत्तरी छोटा नागपुर के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट समेत कई खेलों का होगा आयोजन
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित कई खेलों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में खेल भावना, फिटनेस और टीमवर्क को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Screenshot 2026 07 19 082600

खेल से बढ़ती है अनुशासन और नेतृत्व क्षमता: आईजी
मुख्य अतिथि आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Screenshot 2026 07 19 083527

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा बड़ा मंच
बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे उनकी फिटनेस, कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पुलिस खेल प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Screenshot 2026 07 19 083626

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *