Durga Puja
tulsyan

गिरिडीह के घोड़थंबा में होली की शाम दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कई गाड़ियों और दुकानों में आगजनी

गिरिडीह हिंसक झड़प

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थंबा बाजार में होली की देर शाम दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

झड़प के दौरान कई गाड़ियों में आग लगा दी गई, साथ ही कई दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। अचानक हुए इस हिंसक विवाद के चलते बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

image 11

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गिरिडीह SP डॉ. विमल कुमार खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरी रात इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।डॉ. विमल कुमार, एसपी , गिरिडीह

shrawani mela

पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

happy Teacher Day

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, उपद्रवियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *