रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, हार्ट रेट अनियंत्रित; अस्थायी पेसमेकर लगाने की तैयारी
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई। रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ-सपोर्ट पर रखा गया है।…
