Vietnam में मृत प्रवासी कामगार राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को ₹5 लाख की सहायता, CM के निर्देश पर मिली राशि
रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को झारखंड सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर यह सहायता राशि ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत दी गई। दिवंगत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को सहायता राशि श्रम मंत्री एवं राज्यसभा सांसद की ओर से सौंपी गई। सरकार के अनुसार, यह सहायता राशि परिवार को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में करते थे काम
राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वहां एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजा कुमार वर्मा की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाने के लिए राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।
CM के निर्देश पर एक्टिव हुआ प्रवासी नियंत्रण कक्ष
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर हनोई से भारत लाया गया। पार्थिव शरीर को पहले कोलकाता हवाई अड्डे पहुंचाया गया।
रांची जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराई नि:शुल्क एंबुलेंस
कोलकाता एयरपोर्ट से राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद 5 अक्टूबर को पार्थिव शरीर रांची लाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार को आर्थिक सहायता भी दी गई
पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने दिवंगत प्रवासी कामगार के आश्रितों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है। ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत दी गई 5 लाख रुपये की सहायता से परिवार को आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार के अनुसार, विदेश में काम करने वाले झारखंड के प्रवासी श्रमिकों से जुड़े मामलों में जरूरत के अनुसार संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, भारतीय दूतावासों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
- झारखंड में मौसम बदलेगा मिजाज, 11 नवंबर तक बारिश के आसार; 13 से बढ़ेगी ठंडअगले दो दिनों में रात का तापमान बढ़ेगा, 12 नवंबर से साफ होगा मौसम, फिर बढ़ेगी ठंड Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड के बीच अब राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का दौर देखने…
- निशा भगत केस में NCST की एंट्री, मुख्य सचिव और DGP समेत SSP से जवाब मांगा7 दिन में देना होगा जवाब! NCST की सख्ती, जवाब नहीं दिया तो समन जारी होगा Ranchi News: आदिवासी महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस…
- बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारी-कर्मी सस्पेंडमुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहा था सहयोग शिविर, चार विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निलंबित Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते हुए सीएम ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को…
- निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिरनिशा भगत के पिता की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी, डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी कर रही जांच Ranchi News: आदिवासी समाज की नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में रांची पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।…
- छठ महापर्व को लेकर अलर्ट NDRF, धुर्वा डैम में जवानों ने किया फ्लैग मार्च; श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष नजररांची में छठ घाटों पर सुरक्षा तैयारियां तेज, NDRF की टीम ने धुर्वा डैम पहुंचकर लिया जायजा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जवान तैयार रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…




