रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, हार्ट रेट अनियंत्रित; अस्थायी पेसमेकर लगाने की तैयारी

Hemant Soren Mother

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई। रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ-सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि रूपी सोरेन का हार्ट रेट अनियंत्रित होने के बाद चिकित्सकों ने आगे के उपचार को लेकर आपात बैठक की। स्थिति को देखते हुए उन्हें टेंपरेरी यानी अस्थायी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया गया है।

हार्ट रेट में गिरावट के बाद डॉक्टरों की बैठक
जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में अचानक बदलाव के बाद चिकित्सकों की टीम ने उनकी निगरानी और आगे के उपचार को लेकर चर्चा की। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. उज्जवल राय समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता को भी अस्पताल बुलाए जाने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि हार्ट रेट को नियंत्रित रखने के लिए अस्थायी पेसमेकर लगाने की तैयारी की गई है। इसके बाद उनके हार्ट रेट और उपचार के प्रभाव की लगातार निगरानी की जाएगी।

शाम में अस्पताल पहुंचे कार्डियोलॉजिस्ट
सूत्रों के अनुसार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता बुधवार शाम करीब छह बजे हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह रूपी सोरेन के उपचार में शामिल होंगे और अस्थायी पेसमेकर लगाने की प्रक्रिया करेंगे। हालांकि, इस प्रक्रिया को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है। ऐसे में पेसमेकर संबंधी जानकारी को फिलहाल चिकित्सकीय सूत्रों के हवाले से ही देखा जा रहा है।

Adiwasi Mahotsav

अस्थायी पेसमेकर के बाद आगे के उपचार पर फैसला
चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार, अस्थायी पेसमेकर लगाए जाने के बाद रूपी सोरेन के हार्ट रेट और स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जाएगी। यदि उनकी स्थिति इससे नियंत्रित होती है, तो आगे स्थायी पेसमेकर लगाने को लेकर चिकित्सक निर्णय ले सकते हैं। फिलहाल प्राथमिकता उनके हार्ट रेट को स्थिर रखने और गंभीर स्थिति में लगातार मॉनिटरिंग करने की है।

happy Teacher Day

लाइफ-सपोर्ट पर हैं रूपी सोरेन
इससे पहले बुधवार को हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने PTI को बताया था कि रूपी सोरेन की हालत कई जटिलताओं के कारण गंभीर बनी हुई है और उन्हें बुधवार को लाइफ-सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। रूपी सोरेन को 18 सितंबर को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

resizone elanza

Telegram channel

अस्पताल में मौजूद हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उनकी मां की तबीयत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार के कई निर्धारित कार्यक्रम रद्द किए हैं। इसी बीच 7 अक्टूबर की शाम प्रस्तावित झारखंड कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।

Read more: रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, हार्ट रेट अनियंत्रित; अस्थायी पेसमेकर लगाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *