mela

रांची में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

Police Transfer

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन से थानों में तैनाती, अपराध नियंत्रण पर फोकस

रांची : रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में अहम बदलाव किया गया है। राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस लाइन में तैनात 10 सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में स्थानांतरण कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए पदस्थापन से शहर के अलग-अलग थानों में पुलिस बल को मजबूती मिलेगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बदलाव के तहत दीवाकर कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और लुसी रानी को सुखदेवनगर थाना में तैनात किया गया है। वहीं गोल्डी भगत को धुर्वा थाना भेजा गया है। उपेंद्र कुमार दास को पंडरा थाना और स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है।

shrawani mela

इसके अलावा दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरूवा को लालपुर थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना और भवेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में नई तैनाती दी गई है।

happy Teacher Day

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और क्षेत्रवार पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में भी यह कदम अहम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *