...

राजभवन के पास छह सूत्री मांगों के साथ झारखंड मुखिया संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल

चक्काजाम 2

झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आज से राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे है। बता दे की आए दिन लगातार कोई ना कोई संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ रहा है। वही आज 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश मुखिया संघ जाकिर हुसैन पार्क के समीप आज से धरना पर बैठ गया है। मुखिया संघ द्वारा सरकार से मांग है की राज्य वित्त आयोग का राशि शीघ्र पंचायत को दी जाए। ताकि पंचायत गांव की सर्वांगीण विकास हो सके। दूसरी मांगे कार्य विधि के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि जैसे मुखिया पंचायत सेवक वार्ड परिषद प्रमुख एवं जिला परिषद की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना होने पर 30 लाख का मुआवजा की व्यवस्था की जाए। ताकि उनका परिवार का भरण पोषण हो सके।

4d

वहीं मुखिया का मानदेय केरल राज्य की तर्ज पर तीस हजार निर्धारित किया जाए।
वर्तमान समय में सरकार द्वारा चल रहे मैया सम्मान योजना आबुआ आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवार जनों को भी शामिल किया जाए ताकि सत प्रतिशत योजना का लाभ जनता को मिल सके।

झारखंड के सभी पंचायत की मांग है कि बिना जांच किए वित्तीय शक्ति जप्त ना किया जाए जिससे मुखिया पद का अपमान हो। जिन मुखियाओं का वित्तीय पावर जप्त किया गया है उन्हें पुन वापस किया जाए यह तमाम मुद्दों को लेकर आज से मुखिया संघ धरना पर बैठा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *