रांची के धुर्वा से लापता अंश-अंशिका 8 दिन बाद रामगढ़ के रजरप्पा क्षेत्र से सकुशल मिले

Ansh Anshika recovered

सोनम-सूर्या गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Munadi Live के लिए रामगढ़ से अमित और मुकेश सिंह की रिपोर्ट

रांची/रामगढ़: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को आखिरकार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह बड़ी सफलता 8 दिन बाद मिली है, जब दोनों बच्चों का सुराग रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से मिला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चों को चितरपुर इलाके के जान्हे पहाड़ी क्षेत्र से बरामद किया गया है। बरामदगी की पुष्टि के बाद मामले में सोनम और सूर्या नामक दंपति को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर बच्चों को अपने साथ रखने का संदेह है।

WhatsApp Image 2026 01 14 at 12.12.46

स्थानीय लोगों के शक से खुला पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, रजरप्पा क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ कि दंपति के पास दो छोटे बच्चे मौजूद हैं। जब पूछताछ की गई तो स्थिति संदिग्ध लगी। इसके बाद लोगों ने दंपति की तस्वीरें परिजनों तक पहुंचाईं, जिससे बच्चों की पहचान पक्की हो गई। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

munadi live whattsapp banne.jpg

बजरंग दल की भूमिका की भी चर्चा
बरामदगी की प्रक्रिया में बजरंग दल के सदस्यों की भूमिका की भी चर्चा सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर सूचना साझा करने और पहचान में मदद से पुलिस तक सही सूचना पहुंच सकी। हालांकि, पुलिस फिलहाल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस को शक—किसी गिरोह से भी जुड़ाव हो सकता है, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बच्चे रांची से रामगढ़ कैसे पहुंचे? उन्हें लाने का उद्देश्य क्या था? क्या मामला मानव तस्करी/अपहरण गिरोह से जुड़ा है?

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दंपति मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और भीख मांगकर गुजारा करते थे। बच्चों को साथ रखने के बाद वे चितरपुर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने की तैयारी में थे।

WhatsApp Image 2026 01 14 at 12.16.37

रांची पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
बरामदगी के बाद रांची एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बच्चों को लेकर रवाना हो गए हैं। बच्चों को मेडिकल जांच और काउंसिलिंग के बाद परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

8 दिन से परेशान था परिवार
गौरतलब है कि 2 जनवरी को दोनों बच्चे धुर्वा इलाके से अचानक लापता हो गए थे। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, बच्चों की मां बार-बार बेहोश हो रही थी। पुलिस ने SIT बनाकर व्यापक तलाशी अभियान, CCTV जांच और डॉग स्क्वायड तक को लगाया था। अब बच्चों के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *