Durga Puja
tulsyan

पलामू में जंगल के बीच बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Murder Case

महुआ चुनने गए थे दंपती, पत्नी के सामने अपराधियों ने मारी गोली

पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जंगल के बीच एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न पंचायत के केरकी गांव निवासी राजदेव पासवान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ जंगल में महुआ चुनने गए थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर महुआ बीन रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात अपराधियों ने राजदेव पासवान को निशाना बनाकर गोली चला दी।

गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही मौजूद उनकी पत्नी ने जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी, वह दौड़कर मौके पर पहुंची। वहां का मंजर देख वह सन्न रह गई—राजदेव पासवान जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे।

shrawani mela

पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तुरंत पांकी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

happy Teacher Day

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

resizone-elanza
rlifecare

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *