रामनवमी जुलूस के बीच CBSE परीक्षा, रांची प्रशासन अलर्ट मोड में

CBSE Exam

छात्रों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाले जाएंगे। इसी दिन CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी निर्धारित है, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन का कहना है कि पर्व और परीक्षा दोनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।

ट्रैफिक प्लान लागू, कई रूट डायवर्ट
शहर में निकलने वाले पारंपरिक जुलूस और संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है, ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा केंद्रों के पास सुरक्षा कड़ी
प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे।

अफवाहों से दूर रहने की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पर्व और परीक्षा दोनों को लेकर संतुलन
प्रशासन का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि धार्मिक आस्था के इस बड़े पर्व और महत्वपूर्ण बोर्ड परीक्षा के बीच संतुलन बना रहे। ताकि न तो श्रद्धालुओं को परेशानी हो और न ही छात्रों की परीक्षा प्रभावित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *