ईंधन संकट की खबरें फर्जी, सरकार बोली- 60 दिन का स्टॉक सुरक्षित

Government Update

पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी की अफवाहों पर केंद्र का बड़ा बयान

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और कमी की खबरें “सुनियोजित गलत सूचना अभियान” का हिस्सा हैं।

60 दिनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद
सरकार ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि भारत के पास फिलहाल करीब 60 दिनों का ईंधन स्टॉक उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, रिफाइंड उत्पाद और रणनीतिक भंडार शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, तेल कंपनियों ने आने वाले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति पहले ही सुनिश्चित कर ली है। भारत वर्तमान में 41 से अधिक देशों से तेल आयात कर रहा है।

रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, सप्लाई सामान्य
सरकार ने कहा कि देश की सभी रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं ताकि मांग को पूरा किया जा सके। देशभर के 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और कहीं भी ईंधन की राशनिंग लागू नहीं है। तेल डिपो भी 24 घंटे काम कर रहे हैं ताकि सप्लाई में कोई बाधा न आए।

Adiwasi Mahotsav

LPG सप्लाई को लेकर भी स्थिति सामान्य
रसोई गैस को लेकर भी सरकार ने साफ किया कि घरेलू LPG उत्पादन में 28% की वृद्धि की गई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों ने वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है। LPG सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य समय (लगभग 2.5 दिन) में ही हो रही है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और ‘पैनिक बाइंग’ से बचें। सरकार ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी फैलाकर दहशत पैदा करना दंडनीय अपराध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

resizone elanza

Telegram channel

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का भरोसा
सरकार का कहना है कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत ऊर्जा सुरक्षा के मामले में मजबूत स्थिति में है और घरेलू आपूर्ति को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *