...
tulsyan

140 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा तूफान! झारखंड-बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अलर्ट

झारखंड में 27 से 29 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम

रांची: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेजी से मजबूत हो रहा है और इसके 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान, 27 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान और इसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सिस्टम के 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम लगातार हवा की रफ्तार 115–125 किमी प्रति घंटे और झोंकों में 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश
IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश के लिए 27 और 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 26 और 29 अक्टूबर को भी भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। ओडिशा में भी तूफान के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

झारखंड में 27 से 29 अक्टूबर तक मौसम बदलेगा
चक्रवाती सिस्टम का असर झारखंड तक भी पहुंचने की संभावना है। IMD के अनुसार 27 अक्टूबर से राज्य में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में 50–60 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने का अनुमान है। 29 अक्टूबर को भी कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवा और बिजली गिरने की स्थिति में कमजोर पेड़ों, कच्चे मकानों और टिन की छतों से दूर रहना जरूरी है। खुले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

DAV NANDRAJ

पश्चिम बंगाल और बिहार पर भी असर
मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पश्चिम बंगाल में 27–29 अक्टूबर के आसपास बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि बिहार में भी आने वाले दिनों में मौसम प्रभावित हो सकता है।

happy Teacher Day

तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। IMD के 26 अक्टूबर के अपडेट के अनुसार तमिलनाडु में 26 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश और 27 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।

resizone-elanza
rlifecare

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह
चक्रवाती सिस्टम को देखते हुए समुद्र में जाने वाले मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन ने बचाव और राहत व्यवस्था को मजबूत किया है। ओडिशा में NDRF और ODRAF की टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग लगातार तूफान की दिशा और तीव्रता पर नजर रख रहा है। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटों में इसके ट्रैक और बारिश की तीव्रता को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

Read more: 140 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा तूफान! झारखंड-बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.