...
tulsyan

नितिन नबीन ने बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कंधे पर हाथ रखकर दिया जीत का मंत्र

Nitin nabin ranchi

महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, अचानक मंच से पूछा- बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कहां हैं?

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड दौरे के तीसरे दिन रविवार को रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें संस्करण को सुनने के लिए नितिन नबीन कांके के बूथ संख्या 249 पहुंचे। बिरसा मंडल अखाड़ा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई थी, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नबीन के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन ने मीडिया से बातचीत की और इसके बाद मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोई महिला शिक्षित और स्वावलंबी बनती है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना का भी जिक्र किया और कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ी हैं। इस दौरान नितिन नबीन ने ‘मन की बात’ सुनने पहुंची एक युवती से भी बातचीत की। उन्होंने उससे पूछा कि वह भविष्य में क्या करना चाहती है। युवती ने बताया कि वह इंजीनियर है और नौकरी करती है। युवती की बात सुनकर नितिन नबीन ने उसकी हौसलाअफजाई की और कहा कि वह अपने गांव की दूसरी बेटियों को भी पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करे।

अचानक मंच से पूछा- बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष कहां हैं?
‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नितिन नबीन ने मंच से स्थानीय संगठन के बूथ और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 249 के बूथ अध्यक्ष और कांके मंडल अध्यक्ष कहां हैं। इसके बाद भीड़ से दो युवा मंच पर पहुंचे। इनमें बूथ संख्या 249 के अध्यक्ष आकाश और कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात शामिल थे।

DAV NANDRAJ

नितिन नबीन ने दोनों कार्यकर्ताओं के कंधे पर रखा हाथ
मंच पर पहुंचे दोनों कार्यकर्ताओं को नितिन नबीन ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों के कंधे पर हाथ रखा और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस तरह सम्मान मिलने के बाद दोनों कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें मंच पर बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, संगठन में बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह का संवाद महत्वपूर्ण है।

happy Teacher Day

बूथ अध्यक्ष बोले- पिछली बार 52 वोट की बढ़त दिलाई
कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष आकाश ने बताया कि पिछले चुनाव में उनके बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 52 मतों की बढ़त मिली थी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में इस बढ़त को बढ़ाकर 100 वोट तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं।

resizone-elanza
rlifecare

कांके सीट को लेकर मंडल अध्यक्ष ने किया जीत का दावा
कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात ने भी आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर बात की। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार कुछ अंदरूनी कारणों की वजह से भाजपा को कांके विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रभात ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा कांके विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
नितिन नबीन के रांची दौरे के दौरान पार्टी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा के संगठनात्मक अभियान का अहम हिस्सा रहा। बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को मंच पर बुलाकर सम्मानित किए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेतृत्व लगातार बूथ स्तर के संगठन को चुनावी तैयारियों का आधार बताता रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीधे स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद पार्टी के संगठनात्मक संदेश को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।

Read more: नितिन नबीन ने बूथ कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, कंधे पर हाथ रखकर दिया जीत का मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.