38 सीटों पर मतदान, 528 प्रत्याशी मैदान में, 1.24 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को आज रवाना किया गया।

38 सीटों पर मतदान, 528 प्रत्याशी मैदान में

दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इनमें से 27 सामान्य सीटें, 8 अनुसूचित जनजाति (ST) और 3 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं।

528 उम्मीदवारों में 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी शामिल हैं।14,218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

1.24 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

resizone elanza

Telegram channel

दूसरे चरण में 1.24 करोड़ मतदाता इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में महिला, पुरुष और युवा मतदाता बड़ी संख्या में शामिल हैं।

सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

अंतिम तैयारी पर जोर

चुनाव आयोग ने सख्ती से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने मतदान का अधिकार निर्भीक होकर प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *