Durga Puja
tulsyan

जीएनएम ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राओं ने निकला कैंडल मार्च : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

_जीएनएम ट्रेनिंग

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 जनवरी से 31 जनवरी तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

इस कैंडल मार्च का नेतृत्व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने किया। इसमें जीएनएम कॉलेज की छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।

image 23

गांधी मैदान से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च टावर चौक, स्टेशन रोड, इंदिरा चौक होते हुए पुराना सदर अस्पताल परिसर में समाप्त हुआ। मार्च के दौरान जीएनएम ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राएं मोमबत्तियां हाथ में लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही थीं।

shrawani mela

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य लैंगिक समानता और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। समाज को बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *