mela

ट्रेलर चालकों की समस्याओं पर 12 फरवरी से ‘चाबी छोड़ो भूख हड़ताल’

chabhi strick

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर एसोसिएशन ने चालकों और वाहन मालिकों की समस्याओं को लेकर 12 फरवरी से ‘चाबी छोड़ो भूख हड़ताल’ का ऐलान किया है। इसको लेकर यूनियन ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई।

यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने वार्ता के दौरान बताया कि टाटा कंपनी प्रबंधन को लगातार चालकों और वाहन मालिकों की समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई आर-पार की होगी।

यूनियन की और से चालकों के लिए न्यूनतम वेतन और मेडिकल की सुविधाएं , वाहन मालिकों के रेट में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी गई है।

Adiwasi Mahotsav

बताया गया कि अगर ये मांगें पूरी नहीं की गई तो चालक और वाहन मालिक अपनी मांगों को लेकर 12 फरवरी से चाबी छोड़ो भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

फिलहाल टाटा कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *