Durga Puja
tulsyan

प्रोविजनल एडमिशन के नाम पर बच्चों पर दबाव बनाना बंद करे सारे स्कूल: अजय राय

_अजय राय

रांची: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रोविजनल एडमिशन के नाम पर बच्चों पर दबाव बनाने के खिलाफ आवाज उठाई है।

अजय राय ने कहा कि मैट्रिक एग्जाम शुरू होने से पहले ही स्कूलों द्वारा फॉर्म भरने के नाम पर लगभग 2000 हजार से लेकर ₹3000 तक रुपए लेकर प्रोविजनल एडमिशन का धंधा शुरू कर दिया गया है, जो बच्चों के लिए मानसिक दबाव का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह से स्कूल बच्चों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के साथ साथ उनकी मानसिक क्षमताओं का शोषण कर उन्हें अपने अनुसार काम करने के लिए मजबूर कर रही है जो गलत है। जब नामांकन फाइनल परीक्षा के बाद ही कंफर्म होने हैं तो पहले से प्रोविजनल नामांकन लेना कहां तक जायज है ?

shrawani mela

श्री राय ने कहा है कि बच्चों के ऊपर मानसिक दोहन के खिलाफ लड़ने के लिए हमें एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा है कि हमें बच्चों के अधिकारों की रक्षा करनी होगी और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना होगा तभी वह निर्भीक होकर अपना पठन-पाठन कर सकते हैं।

happy Teacher Day

उन्होंने कहा है कि झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन इस मामले में अभिभावकों के साथ खड़ा है और सरकार से आग्रह करता है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और स्कूलों को प्रोविजनल एडमिशन के नाम पर बच्चों पर दबाव बनाने से रोके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *