...

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मियों का रांची में प्रोटेस्ट, रांची पुलिस ने दिखाया बल, सीएम हाउस घेरने से रोका

रांची पुलिसकर्मियों का प्रोटेस्ट

रांची : पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी आज मोराबादी से सीएम हाउस घेराव करने निकले थे जिसे रांची पुलिस ने विफल कर दिया, हालाकि दोनो पक्ष के बीच हल्की झड़प भी हुई और पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा, मांगे पूरी नही होने पर सारे सहायक पुलिसकर्मी आत्मदाह करेंगे।

वहीं रांची उपायुक्त राहुल सिन्हा ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक के साथ कल वार्ता हुई थी उनकी मांगों पर आज विस्तार से उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा हुई। झारखंड में आने वाली नई नियुक्तियों में इनका समायोजन हो सके इसके लिए नई नियमावली बनाने का प्रस्ताव भी इन्हें दिया गया था,

लेकिन इन्होंने आज मुख्यमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम बना लिया था। इनसे लगातार प्रशासनिक स्तर पर मोराबादी मैदान में वार्ता की जा रही थी लेकिन इनलोग नियम तोड़कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया, फिलाहल स्थिती नियंत्रण में है। इन्हे फिर से मोरहाबादी मैदान भेज दिया गया है।

Screenshot 2024 07 19 173727

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *