...

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ डाउन, दुनियाभर में मचा हड़कंप… विमान, बैंक, कंप्यूटर सहित कई सेवाओ पर पड़ा रहा असर

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से दुनिया में आ गई हड़कंप। सर्वर की समस्या से कई कंपनियों के विमान अपने तय समय से देर उड़ान भर रही हैं। सर्वर में आईं तकनीकी समस्या होने के कारण भारत सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। सरकार द्वारा कई देशों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

दुनिया के विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा द्वारा तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए सेवाएं ठप होने की जानकारी दी। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं। विमान बुकिंग से संबंधित सेवाएं भी प्रभावित हुई।सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं इसके साथ ही कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज भी प्रभावित हुआ है।

सरकार द्वारा तकनीकी खराबी पर संज्ञान लिया गया है। सरकारी सूत्रों के द्वारा जानकारी मिली है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का संज्ञान लिया गया है।इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय जल्द ही एडवाइजरी जारी करेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट 365 का लाखों भारतीय इस्तेमाल करते हैं. इससे तकनीकी खामी से बडे़ पैमाने पर कई कंपनियों का कामकाज प्रभावित होता है. मुझे उम्मीद है कि माइकोसॉफ्ट जल्द ही सेवाओं को बहाल करेगा.

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनियाभर के कई देश माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से प्रभावित हुए हैं. इसके चलते अधिकांश विमान कंपनियों, बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, विदेशी रेल सेवाएं और मीडिया हाउस का कामकाज ठप पड़ गया है. भारत सहित पूरे विश्व में Payment Systems भी प्रभावित हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *