mela

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल ने जीता जॉनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगा चयन

Shri Ayyappa Public School Shri Ayyappa Public School

जमशेदपुर: सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित जॉनल क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग और बालिका वर्ग दोनों में चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस जीत के साथ ही स्कूल की दोनों टीमें राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए चयनित हो गई हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन भारती चिन्मय विद्यालय, जमशेदपुर के प्रांगण में 29 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक किया गया था। इसमें राज्यभर के करीब 92 स्कूलों की टीमें शामिल हुईं। मुकाबले तीन श्रेणियों—अंडर-19 बॉयज, अंडर-17 बॉयज और अंडर-14 गर्ल्स—में खेले गए।

फाइनल में अय्यप्पा का दबदबा
अंडर-17 बॉयज वर्ग में अय्यप्पा पब्लिक स्कूल ने सेंट मेरी स्कूल, विस्तुपुर को 49/21 के बड़े अंतर से हराया।अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में अय्यप्पा की टीम ने लॉयला पब्लिक स्कूल को 31/4 से मात दी। शुरुआत से ही अय्यप्पा के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और निर्णायक क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

WhatsApp Image 2025 08 08 at 07.44.54
shrawani mela

विजेताओं का भव्य स्वागत
जीतकर लौटने पर विद्यालय परिसर में दोनों टीमों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पी. राजगोपाल, उपाध्यक्ष श्री शशीन्द्रन करात, श्री मोहनन आर. नायर, महासचिव श्री ई. एस. सुशीलन, कोषाध्यक्ष श्री बालचंद्रन, निदेशक मंडल के सदस्य श्री सुरेश कुमार के. ए. और डॉ. सुरेश बाबू उपस्थित रहे।

happy Teacher Day

अध्यक्ष श्री पी. राजगोपाल ने कहा, “खिलाड़ियों ने हमारे स्कूल का गौरव बढ़ाया है। खेलों में लगातार परचम लहराना हमारे विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीमवर्क का प्रमाण है।”

resizone elanza

Telegram channel

विद्यालय प्रशासन की बधाई
विद्यालय की प्राचार्या, उप-प्राचार्या और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों में खेल भावना और अनुशासन के विकास में प्रेरक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *