Durga Puja
tulsyan

munadilive.com

Excise Department

रांची में नकली शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़, इरबा से 25 हजार लीटर अवैध स्प्रिट जब्त

रांची: झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने राजधानी रांची के इरबा इलाके में छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक बड़े गोदाम से 25 हजार लीटर से ज्यादा अवैध…

Read Full News
Civil Service

सदन में CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: 14वीं JPSC में उम्र सीमा पर राहत, कट-ऑफ 2022 से होगी तय

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि उम्र सीमा में छूट के आकलन की कट-ऑफ ईयर अब…

Read Full News
Retirement Age

झारखंड में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर विराम, सरकार ने किया साफ इनकार

रांची: झारखंड में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की अटकलों पर सरकार ने विधानसभा में विराम लगा दिया है। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया कि सरकार के पास फिलहाल रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। विधायक ने उठाई थी उम्र बढ़ाने की मांगविधानसभा में…

Read Full News
Wasseypur

वासेपुर में आधी रात गोलीबारी, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को लगी गोली, इलाके में दहशत

धनबाद: नगर निकाय चुनाव से पहले धनबाद के वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने फहीम खान के बेटे के ड्राइवर बबली को गोली मार दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है। संदिग्ध युवकों का पीछा करते समय चली…

Read Full News
Draupadi Murmu

26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, श्री जगन्नाथ मंदिर का करेंगी भूमि पूजन

जमशेदपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे कदमा स्थित मरीन ड्राइव के आयोजन स्थल पहुंचेंगी, जहां श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित मंदिर का भूमि पूजन करेंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति करीब चार…

Read Full News
Toll Plaza Rules

1 अप्रैल से नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट हो सकता है बंद

नई दिल्ली: देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। केंद्र सरकार आगामी 1 अप्रैल से सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट की व्यवस्था पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव पर National Highways Authority of India (NHAI) गंभीरता…

Read Full News
Rakesh Mahto

गिरिडीह में सनसनीखेज वारदात: जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव

गिरिडीह: जिले में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से जुड़े नेता राकेश महतो की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई और बाद…

Read Full News
Urban Polls

झारखंड निकाय चुनाव: आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार, पोलिंग पार्टियां रवाना

रांची: झारखंड के 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार अभियान शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा, जुलूस या लाउडस्पीकर से प्रचार की अनुमति नहीं होगी। हालांकि प्रत्याशी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। 23 फरवरी को…

Read Full News
Wild Elephant

बिहार से आया जंगली हाथी, पलामू के हुसैनाबाद में दहशत और हाई अलर्ट

पलामू: जिले के हुसैनाबाद इलाके में बिहार से भटककर आए एक जंगली हाथी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार हाथी बिहार के नबीनगर क्षेत्र से पलामू में दाखिल हुआ और एकौनी गांव के रास्ते कई झुग्गी-झोपड़ियों तथा एक ईंट भट्ठा को नुकसान पहुंचाया। हाथी की गतिविधियों के बाद पूरे इलाके में…

Read Full News
PDS India

अब AI करेगा राशन दुकानों की निगरानी, लाखों शिकायतों का तुरंत समाधान

नई दिल्ली: गरीब परिवारों को राशन दुकानों पर कम अनाज, अतिरिक्त पैसे की मांग और वितरण में देरी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीडबैक सिस्टम तेजी से असर दिखा रहा है। केंद्र सरकार की इस नई पहल ने शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है,…

Read Full News