झारखंड निकाय चुनाव: आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार, पोलिंग पार्टियां रवाना

Urban Polls

रांची: झारखंड के 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार अभियान शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा, जुलूस या लाउडस्पीकर से प्रचार की अनुमति नहीं होगी। हालांकि प्रत्याशी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे।

23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित होने की संभावना है।

पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने लगेंगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

अंतिम दौर में तेज हुआ प्रचार
प्रचार के आखिरी दो दिनों में प्रत्याशी और उन्हें समर्थन दे रहे राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जनसभाएं, रैलियां और डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश तेज हो गई है। अब सभी की नज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *