mela

भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने जीत पर आभार यात्रा किया

पूर्णिमा साहू

झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए भव्य आभार यात्रा का आयोजन किया।

आभार यात्रा गोलमुरी चौक से शुरू होकर गोलमुरी बाजार, टूइलडूंगरी, गाढ़ाबासा, वर्मामाइंस, और बिरसानगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से गुजरी। यात्रा के दौरान पूर्णिमा साहू ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के अपार समर्थन का नतीजा है।

पूर्णिमा साहू ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि
“यह जीत आप सभी के समर्थन और विश्वास का परिणाम है। मैं आपके हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहूंगी। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की सभी समस्याओं को विधानसभा में आपकी आवाज बनकर उठाऊंगी और उन्हें हल करने का हर संभव प्रयास करूंगी।”

shrawani mela

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। जगह-जगह फूल-मालाओं और जयघोष के साथ विधायक का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन गोलमुरी में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *