श्री कृष्ण विद्या मंदिर में दूसरे दिन भी शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

श्री कृष्ण विद्या मंदिर

रामगढ़: श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ ने लगातार दूसरे दिन शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। प्रभारी प्राचार्य विजय तिवारी के नेतृत्व में कक्षा तृतीय और चतुर्थ के सैकड़ों बच्चों को पिकनिक सह शैक्षणिक भ्रमण के लिए मौलाना अबुल कलाम पार्क ले जाया गया।

WhatsApp Image 2024 11 26 at 13.33.46 ecdacf16

प्रभारी प्राचार्य ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण न केवल बच्चों के कौशल और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें प्रकृति और समाज के करीब भी लाते हैं।

बच्चों का उत्साह और गतिविधियां

Adiwasi Mahotsav

बच्चों ने पार्क में रंग-बिरंगे पौधों, झूलों और आकर्षक फव्वारों का आनंद लिया। यात्रा के दौरान गीत गाते और मस्ती करते हुए बच्चों ने इसे बेहद यादगार बना दिया। साथ में लंच करने और विद्यालय प्रबंधन की ओर से दिए गए केले और सेव का वितरण भी बच्चों को विशेष रूप से पसंद आया।

happy Teacher Day

सुरक्षा और देखरेख में किया गया भ्रमण

resizone elanza

Telegram channel

विद्यालय के खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी और शिक्षिकाएं उषा सिंह, नंदनी कुमारी, काजल कुमारी एवं टेकलाल महतो ने बच्चों की सुरक्षा और देखरेख में अहम भूमिका निभाई। बच्चों की खुशी और पार्क का सौंदर्य दोनों ही इस आयोजन को सफल बनाने में सहायक रहे।

विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य वर्गों के छात्रों को भी पिकनिक सह शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की योजना है।

यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक था बल्कि उनके शैक्षणिक और सामाजिक अनुभव को भी समृद्ध करने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *