फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, बीएस सिटी थाने में शिकायत दर्ज

Jharkhand Crime News

बोकारो से नीरज सिंह :बोकारो जिले में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लकड़ी गोला निवासी ज्ञानेश्वर प्रसाद ने रितेश सिंह और जितेंद्र सिंह के खिलाफ बीएस सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने फोन पर न केवल अपशब्द कहे, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। ज्ञानेश्वर प्रसाद के अनुसार, यह विवाद बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और वहां शराब दुकान संचालन के मुद्दे को लेकर उत्पन्न हुआ।

जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप
ज्ञानेश्वर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान रितेश सिंह ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया। इतना ही नहीं, देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को समाज के बीच ले जाएंगे और इसके परिणामों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

munadi live whattsapp banne.jpg

कॉल रिकॉर्डिंग होने का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित फोन कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और वे इसे जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराएंगे।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 09.50.16
resizone elanza

Telegram channel

पुलिस जांच में जुटी
मामले को लेकर सिटी डीएसपी ने कहा है कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *