झामुमो फुसरो नगर समिति की बैठक, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

झामुमो नगर समिति

बेरमो, झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) फुसरो नगर समिति की बैठक करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने की।

पार्टी को सशक्त बनाने और योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि झामुमो पार्टी को मजबूत बनाने और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीपक महतो को फुसरो नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया।

अध्यक्ष दीपक महतो का बयान

munadi live whattsapp banne.jpg

मीडिया से बातचीत में दीपक महतो ने कहा,
“झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी पार्टी है, जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। समिति के सदस्यता अभियान को सफल बनाते हुए लगभग एक लाख नए सदस्य जोड़े गए हैं।”

resizone elanza

Telegram channel

पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस

इस बैठक में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *